ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

 संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े आज मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।

मंत्री  राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख रुपए की लागत से सी.सी. सड़क और नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button