ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग : स्कूल शिक्षा विभाग में लिपिक वर्गीय पदोन्नति अटकी, लिपिक संघ में गहरा रोष

दुर्ग : स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता और प्रधानपाठक के पदों पर व्यापक स्तर पर पदोन्नति की कार्यवाही हो चुकी है, लेकिन लिपिक संवर्ग की पदोन्नति अब तक लंबित पड़ी हुई है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग में वरिष्ठ लेखा परीक्षक एवं सहायक ग्रेड–1 के कई पद वर्षों से रिक्त होने के बावजूद भी पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा पत्र क्रमांक स्था-04/ई/विविध/दुर्ग/2024/672, नवा रायपुर, दिनांक 31/12/2024 को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके अब तक विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लिपिक वर्ग में गहरा आक्रोश पैदा हो गया है। लिपिक संघ का कहना है कि अन्य संवर्गों में पदोन्नति सुचारू रूप से की जा रही है, लेकिन लिपिक संवर्ग की उपेक्षा से भेदभाव की स्थिति साफ दिखाई देती है।

इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा दुर्ग के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं होती, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button