ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़रायपुर

आज रायपुर में होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न होली मिलन समारोहों में शिरकत करेंगे। दोपहर बाद से शुरू होने वाला उनका कार्यक्रम शाम तक लगातार जारी रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 03:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे 04:00 बजे रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग पहुंचेंगे, जहां 04:00 से 05:00 बजे तक आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे और पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात वे 05:00 बजे रायपुर प्रेस क्लब से प्रस्थान कर 05:15 बजे शीतलबाड़ी, आमासिवनी पेट्रोल पंप के सामने, विधानसभा रोड, धरसींवा पहुंचेंगे। यहां 05:15 से 06:15 बजे तक होली मिलन समारोह में सहभागिता करेंगे।

शाम को उनका तीसरा कार्यक्रम न्यू शांति नगर, जगदीश होटल के पास आयोजित है। मुख्यमंत्री 06:30 बजे यहां पहुंचेंगे और 06:30 से 07:30 बजे तक होली मिलन समारोह में शामिल रहेंगे।

अंत में वे 07:30 बजे न्यू शांति नगर से प्रस्थान कर 07:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

राजधानी में होली के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button