ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन सम्पन्न

रायपुर। दिनांक 1 मार्च 2026 को समय दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए परशुराम धनेंद्र ठाकुर (पदनाम– भृत्य, विकासखंड शिक्षा विभाग, डौंडी) द्वारा विधिवत नामांकन प्रस्तुत किया गया। उनके नामांकन के प्रस्तावक के रूप में कौशल कुमार अग्रवाल (पत्रवाहक, जल संसाधन विभाग) एवं समर्थक के रूप में शेर सिंह भुवार्थ (चौकीदार, आदिम जाति विभाग, कुसुमलता) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए, जिनमें उदय शंकर छविराम यादव (संभागीय अध्यक्ष, रायपुर), देवनाथ यादव, सुरेश ढीढी (अध्यक्ष, इंद्रावती भवन), संगठन सचिव लोकेश वर्मा, डीडी सिंह, नरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, ईश्वर साहू, मोतीलाल खिलाड़ी (जिला अध्यक्ष, दुर्ग), शंभू गुप्ता (जिला अध्यक्ष, बलरामपुर) एवं राजू रवि (जिला मीडिया प्रभारी, बलरामपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद यादव द्वारा नामांकन पत्र प्रदान कर प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठनात्मक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।उक्त जानकारी लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दुर्ग मोती राम खिलाड़ी द्वारा दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button