ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

सड़क सुरक्षा अभियान में सख्ती, बिना हेलमेट और रैश ड्राइविंग पर चला जुर्माने का डंडा

दुर्ग।यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत 14 सितंबर 2025 को जिलेभर में सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 450 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन संचालन के 200, ट्रिपल सीटर 25, बिना लाइसेंस 20, नो पार्किंग 22, रैश ड्राइविंग 25, मॉडिफाइड साइलेंसर 15 और ड्रिंक एंड ड्राइव के 5 मामले शामिल हैं।

 

इस दौरान लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से जागरूक करना और उनकी जान की रक्षा करना है।

यातायात पुलिस ने अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें तथा तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से दूरी बनाए रखें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और अनुशासन न केवल उनकी खुद की, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा की गारंटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button