ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

सेजेस बेल्हारी का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, कक्षा 5वीं और 8वीं में सभी छात्र उत्तीर्ण – मधु और खुशबू रहीं टॉपर

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेल्हारी ने वर्ष 2025 की कक्षा 5वीं और 8वीं केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय ने अपनी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता की एक और मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

कक्षा 8वीं में, कुमारी मधु ने 96% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तुषार कुमार रजक ने 90.67% अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं भूमित सिन्हा ने 86% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5वीं में, खुशबू देवांगन ने 92.02% अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्वी ने 91.5% अंकों के साथ दूसरा और लिजा ने 89.5% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5वीं के कुल 50 छात्र और कक्षा 8वीं के 37 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य वाई. के. साहू ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।

इस अवसर पर मनीष चंद्राकर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, रफीक खान, अध्यक्ष पालक समिति सहित अन्य समिति सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उजाले भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button