ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
रायपुर

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को फिर मिलेगा मौका, जल्द शुरू होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन — मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद मीडिया से बातचीत में दी है।

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे वे महिलाएं जो अभी तक योजना से वंचित रह गई थीं, वे भी इसका लाभ ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर माह करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जा रही है। पात्र महिलाओं को जल्द ही आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर में ग्रामीण चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा की। यहां उन्होंने कहा कि नई बहुओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

सरकार की इस पहल से राज्य की हजारों महिलाएं लाभान्वित होंगी और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत सहारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button