ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला दुर्ग के संगठनात्मक कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बीच एकजुटता मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जिला संयोजक के रूप में श्री विजय लहरे के पुनः निर्वाचित होने को संगठन के प्रति उनके अनुभव, कार्यशैली और सक्रियता पर विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, श्री अनुरूप साहू को जिला महासचिव तथा श्री भानु प्रताप यादव को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे कर्मचारी-अधिकारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और उनके निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी संगठन की गतिविधियों, कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों और निर्णयों को मीडिया के माध्यम से आमजन एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कर्मचारी हितों के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर

फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कर्मचारी संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर वेतन विसंगति, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन, सेवा संबंधी समस्याओं और अन्य लंबित मांगों के निराकरण के लिए प्रभावी पहल करना है। कार्यक्रम में इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में वन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पूर्व अध्यक्ष आर.के. रिछारिया, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सचिव आई.पी. साहू, संतोष वर्मा, सत्येंद्र देवांगन, सत्येंद्र साहू, आलोक मिश्रा, राजेश चटर्जी, व्ही.एस. राव, संजय शर्मा, सुरेश साहू, व्यास नारायण साहू, मोतीराम खिलाड़ी, जवाहर साहू, चंचल द्विवेदी, पूजा चौधरी, छत्रसाल और योगेश कुमार देवांगन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

उपस्थित प्रतिनिधियों ने कर्मचारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी एकजुटता और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला नेतृत्व सभी संबद्ध संगठनों को साथ लेकर कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के हितों को प्राथमिकता देगा।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इससे दुर्ग जिले में फेडरेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

जारीकर्ता: भानु प्रताप यादव
जिला मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button