ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग जिले में बड़ा हादसा: नहर में डूबे मंत्रालय के दो कर्मचारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सैलूद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंत्रालय में पदस्थ दो कर्मचारी नहर में डूब गए, जिनकी तलाश में SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना रविवार को उस वक्त हुई जब प्रहलाद यादव और नंदकिशोर ध्रुव अपने एक मित्र के साथ धमतरी के प्रसिद्ध बिलई माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

वापसी के दौरान तीनों ने सैलूद के पास नहर के किनारे विश्राम करने के लिए अपनी कार रोकी। इसी दौरान प्रहलाद यादव नहर के किनारे हाथ धोते समय फिसल गया और तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए नंदकिशोर ध्रुव ने भी छलांग लगाई, लेकिन वह भी तेज धारा में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह और पाटन एसडीओपी अनूप ने बताया कि नहर में तांदुला बैराज का अत्यधिक तेज बहाव है, और गहराई लगभग 15 फीट तक है, जिससे सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है, और प्रशासन की ओर से लगातार खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button