ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

दुर्ग रेंज में नवीन आपराधिक कानूनों पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न

दुर्ग | पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार दुर्ग रेंज के सभी इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिनांक 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें जिला बल, रेंज अंतर्गत वाहिनियों, एसटीएफ, रेडियो शाखा, विशेष शाखा एवं रेंज कार्यालय के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। नए कानून के लागू करने का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना है।

इस दौरान भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा विकसित ‘कर्मयोगी भारत पोर्टल’ के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं इस पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद  सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू, जोनल पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)  भावना पांडे, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  विजय पांडे, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार  अरुण कुमार गजपाल, सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल  राजेश कुकरेजा, सेनानी तृतीय वाहिनी अमलेश्वर  मेघा टेंभुरकर, सेनानी सप्तम वाहिनी  गायत्री सिंह एवं अन्य रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button