ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइम

41 लाख की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देशभर में साइबर फ्रॉड के 12 केस दर्ज

दुर्ग/पद्मनाभपुर। ऑनलाइन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल सिंघला ने इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों और फर्जी कंपनी के नाम का उपयोग कर छद्मवेश में 41 लाख 52 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

प्रार्थी मयंकपुरी गोस्वामी, निवासी विद्युत नगर ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे एक मोबाइल धारक ने शेयर मार्केट में दोगुना लाभ कमाने का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से जोड़ा और समय-समय पर विभिन्न खातों में बड़ी राशि ट्रांसफर करवाकर ठगी की।

दिनांक 16 मई से 21 मई 2025 के बीच आरोपी ने प्रार्थी से फर्जी लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया और फिर 5 लाख तथा 15 लाख रुपए दुर्गा इंटरप्राइजेस नाम की फर्जी संस्था के खाते में ट्रांसफर कराए। यह खाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में था, जिसकी जानकारी लेने पर पाया गया कि खाता साहिल सिंघला, निवासी मेन बाजार, करनाल (हरियाणा) के नाम पर है।

विवेचना के दौरान सायबर सेल की मदद से टीम को हरियाणा भेजा गया। करनाल में दुर्गा इंटरप्राइजेस के नाम से कोई दुकान संचालित नहीं पाई गई, और आरोपी द्वारा गुमराह करने के उद्देश्य से केवल बोर्ड लगाया गया था। घेराबंदी कर आरोपी साहिल सिंघला को हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर थाना पद्मनाभपुर लाया गया।

आरोपी के खाते में कुल 20 लाख रुपये जमा होना पाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह ठगी एक सुनियोजित साइबर अपराध है, जिसमें अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। आगे की जांच में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी।

साहिल सिंघला के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों के 12 थानों में साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: साहिल सिंघला
निवासी: मेन बाजार, करनाल (हरियाणा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button