ब्रेकिंग
शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, रिमझिम सावन मेला को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारियां, 21-22 अगस्त को विवेकानंद भवन में होगा आयोजन, जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण कथा के लिए दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, 632 जवान रहेंगे त...
छत्तीसगढ़रायपुर

वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्तव्य है : देवेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष भगवा पार्टी छ. ग.

दुर्ग /रायपुर – भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा आज अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दुर्ग स्थित शिक्षा संस्कार  विद्यालय,प्रगति नगर रिसाली भिलाई,अमलेश्वर एवं रायपुर सुंदरनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वाधीनता पर्व की शुभकामनायें प्रेषित की।

भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्तव्य है। आज हम देख रहें है कि जो भी पार्टी सत्ता में आती है वह सत्तासीन होने के बाद जनता से किये वायदों को भूल जाते है। संविधान के विपरीत कार्य करने लगते है, ऐसे लोगों से सावधान रहकर हमें अपनी सनातन संस्कार परंपरा व उद्यमों को विकसित करने वाली भगवा पार्टी के साथ एकजुट रहकर कार्य करना है, देश की एकता,अखंडता संप्रभुता बनाये रखने हम प्रतिबद्ध है

भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने पोटिया स्थित शिक्षा संस्कार  विद्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया, सर्वप्रथम भारतमाता एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया,तिरंगा ध्वज की पूजा के साथ ही स्कूल में पूरा वातावरण वन्देमातरम, तिरंगा झंडा की जय, भारतमाता की जय से गूंज उठा।

श्री मिश्रा ने साथ उपस्थित  भगवा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,अतुल नंद शुक्ला,प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर ठाकुर,प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता,भोजराज यादव एवं स्कूल के संचालक मंडल प्रमुख विजय कटरे के साथ ध्वजारोहण किया।

इस दौरान सभी ने  बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रीय गान जन-गण -मन एवं राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गान किया। देशभक्तिमय वातावरण में सभी उपस्थित जनमानस में ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। मुख्य अतिथि देवेश मिश्रा द्वारा बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हेतु उपहार भी भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button