ब्रेकिंग
सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश ... सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान

दुर्ग। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वर्ष 2026 में 18 नवंबर तक कुल 1,38,097 चालान किए गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2025 में की गई 77,235 चालानी कार्रवाइयों की तुलना में काफी अधिक है।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई है। ऐसे 84,964 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2,460 चालकों पर कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में रांग पार्किंग के 16,000, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के 8,707 और सीट बेल्ट नहीं लगाने के 7,434 चालान किए गए हैं। इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाने वाले 2,502 और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले 772 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 111 मामले भी सामने आए हैं। वहीं, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, बिना परमिट, बिना रजिस्ट्रेशन, नो एंट्री, ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने और यातायात संकेतों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है।

चालानी कार्रवाई के साथ न्यायालय में पेश किए गए मामलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में 21,413 चालान न्यायालय में पेश किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में 18 नवंबर तक यह संख्या बढ़कर 89,001 हो गई है।

दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि चालानी कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button