ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साईबर यूनिट और तिल्दा नेवरा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:

  • खूबीराम पटेल (पिता: भूपतराम पटेल), उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सासाहोली वार्ड नं. 2, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
  • सोनू ऊर्फ शिवा सेन (पिता: प्रकाश सेन), उम्र 30 वर्ष, निवासी सासाहोली वार्ड नं. 1, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
  • शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू (पिता: स्व. वीरेंद्र सिंह), उम्र 28 वर्ष, निवासी कर्मचारी कॉलोनी वार्ड नं. 7, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार

जप्त सामान की जानकारी:

  • 7 मोबाइल फोन
  • नगद रकम लगभग 1,20,000 रुपये
  • विभिन्न कंपनियों के चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड
  • सट्टे के पैसों का हिसाब-किताब

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के संचालन के लिए पैसों के लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले 228 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

इस सफलता में पुलिस टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम (थाना तिल्दा नेवरा), एंटी क्राइम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, सउनि. गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम और प्रकाश पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button