ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
भिलाई

उद्यानों में साफ-सफाई का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को जानकारी मिली थी कि नगर पालिक निगम भिलाई में लगभग 150 उद्यान है। जहां पर स्थानीय निवासी रोज सुबह एवं शाम टहलने, बैठने, व्यायाम करने उद्यानों में आते है। उनके साथ ही उद्यानों में बच्चे भी खेलने आते रहते है।

निगम आयुक्त उद्यानों की साफ-सफाई व्यवस्था देखने के लिए जी.ई.रोड स्थित नेहरू नगर जीम, योग, खेल एवं राशि उद्यान पहुंचे। वहां की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किये। उद्यानों की साफाई कर रहे कर्मचारियों से बात किये। यह देखने में आता है, कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निगम के उद्यानों में लगे फैसिंग, तारो एवं ग्रील को तोड़ देते है।

वहां से आने-जाने का रास्ता बना दिया जाता है। कुछ ग्रीलों को चोरी कर ले जाते है। इसके लिए आयुक्त ने निर्देशित किया की जहां भी ऐसी घटना होती है। वहां का स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन लेकर पंचनामा तैयार कर एफआईआर दर्ज कराया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा तपसीस की जाएगी और संबंधितो को इसकी सजा दी जाएगी।

आयुक्त पाण्डेय ने उद्यानों में आन-जाने वाले लोगो से अनुरोध किये है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को देखे तो मना करें। यह संपत्ति हम सबकी है, सबको इसका देख-रेख वैसा ही करना है जैसा अपने घर की संपत्ति का करते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम भिलाई का सफाई मित्र रोज सुबह प्रत्येक घर के दरवाजे पर जाता है और आवाजें लगता है। घर से निकलने वाले गीले एवं सुखे कचरे को लेकर आता है।

सफाई सुपरवाइजर से जानकारी मिली कि नेहरू नगर के कुछ बंगलो में रहने वाले घर से निकलने वाले कचरे को उद्यानों में लाकर फेंक देते है। अपने बंगलो से निकलने वाले कचरे का उद्यानों में फेंकना संक्रिणता का द्योतक है । ऐसा करने वालो पर अर्थ दंड की कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button