ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा – व्यापक जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी : थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मर्ग कायम कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना प्रमाणित हुआ।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। अज्ञात महिला की पहचान एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों, आस-पास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया गया। 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच दल द्वारा प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से लेकर देर रात्रि तक एवं आवश्यकता अनुसार 24 घंटे के क्रम में सतत पूछताछ, फील्ड वेरिफिकेशन एवं तकनीकी समन्वय की कार्यवाही की गई। गुमशुदगी संबंधी रिकॉर्ड का जिला एवं अंतरजिला स्तर पर मिलान कराया गया।

संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी राम नगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को दिनांक 28.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का कारण :
दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर हत्या।

घटनास्थल :
केवल्य धाम के पीछे, परसदा खार स्थित खेत, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. महाराजा देवार उर्फ राजा देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी राम नगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :
1. एक चप्पल
2. घटना दिनांक को पहना हुआ शर्ट (दो बटन टूटा हुआ)
3. घटनास्थल से प्राप्त शर्ट का बटन
4. एक ए-वन पाउच
5. एक पानी की बोतल

सराहनीय कार्य :
उक्त प्रकरण के खुलासे में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी, उप निरीक्षक, प्रभारी accu की टीम,साइबर सेल टीम एवं समस्त थाना स्टाफ की समन्वित एवं निरंतर भूमिका रही। पांच विशेष टीमों द्वारा सतत फील्ड वर्क, तकनीकी विश्लेषण एवं व्यापक पूछताछ कर प्रकरण का अनावरण किया गया, जो उल्लेखनीय है।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button