ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व से पूर्व दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान – आबकारी अधिनियम के तहत 82 आरोपियों पर कार्यवाही

दुर्ग  : आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 26.02.2026 से 1.02.2026 तक जिला दुर्ग के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 32 प्रकरण पंजीबद्ध कर 42 आरोपियों को अवैध रूप से शराब संग्रहण/विक्रय करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1090 पौवा अवैध देशी/विदेशी मदिरा एवं बिक्री रकम सहित लगभग ₹1,08,800/- कीमती सामग्री जप्त की गई।

इसी प्रकार धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध 40 प्रकरण दर्ज कर 40 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

घटना स्थल :
जिला दुर्ग अंतर्गत विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र

आरोपी का नाम :
धारा 34(2) अंतर्गत – 42 आरोपी
धारा 36(च) अंतर्गत – 40 आरोपी

जप्त सामग्री :

1. 1090 पौवा अवैध देशी/विदेशी मदिरा

2. नगद बिक्री रकम सहित कुल लगभग ₹1,08,800/- कीमती सामग्री

सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं थाना स्टाफ द्वारा समन्वित एवं सतत कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री, संग्रहण अथवा सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने हेतु सभी नागरिक कानून का पालन करें। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button