ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

प्रावीण्य सूची में शामिल बिट्टू कुशवाहा को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं,दुर्ग जिले के छात्र ने कक्षा 10वीं में प्रदेश स्तर पर 9वां स्थान किया प्राप्त

दुर्ग, छत्तीसगढ़ | दुर्ग जिले के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है। दुर्ग, पाटन एवं पिनकापार (बालोद) में स्थित इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ कोचिंग सुविधा भी प्रदान की जाती है।

कक्षा 10वीं में प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग ने 100 प्रतिशत, पाटन ने 99 प्रतिशत एवं पिनकापार ने 99 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर शिक्षा की गुणवत्ता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी 85 प्रतिशत रहा, जो अत्यंत सराहनीय है।

प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के कक्षा 10वीं के छात्र बिट्टू कुशवाहा, ग्राम नमारीकला, जिला बलरामपुर निवासी, ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार विद्यालय की छात्रा कु. भूमिका साहू, ग्राम मातेखेड़ा, जिला राजनांदगांव निवासी, ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वां स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन, सहायक आयुक्त हेमन्त कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा प्रशासकीय अधिकारी आशीष गुप्ता के सक्रिय सहयोग को प्रमुख माना जा रहा है। साथ ही कोचिंग संस्था द्वारा दी गई सहायता ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलेक्टर अभिजीत सिंह, सहायक आयुक्त हेमन्त सिन्हा एवं प्रशासकीय अधिकारी आशीष गुप्ता ने समस्त छात्र छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button