ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
राजनांदगांव

डोंगरगढ़ की सुदर्शन पहाड़ी पर दिखे तेंदुए को वन विभाग ने सफलतापूर्वक पकड़ा

राजनांदगांव |  जिले के डोंगरगढ़ स्थित सुदर्शन पहाड़ी पर बीते पांच दिनों से दिखाई दे रहे तेंदुए को बुधवार देर रात वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के निवासियों में भय का माहौल बना हुआ था, क्योंकि यह इलाका शासकीय क्वार्टरों और रिहायशी कॉलोनियों से घिरा हुआ है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पहाड़ी पर एक विशेष पिंजरा लगाया, जिसमें एक जीवित मेमना बांधा गया। विभाग के कर्मचारियों ने तीन शिफ्टों में सतत निगरानी की। तेंदुआ चार दिन तक पिंजरे के आसपास आता रहा, लेकिन पिंजरे में प्रवेश नहीं कर रहा था। अंततः बुधवार रात करीब 11 बजे वह पिंजरे में घुस गया और टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

बाद में तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने से डोंगरगढ़ के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि यह पूरा ऑपरेशन बिना किसी जनहानि या क्षति के पूरा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button