ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
राजनांदगांव

ड्यूटी से लौट रही थी महिला डॉक्टर, सड़क हादसे में गई जान

राजनांदगांव | जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला सिंह ठाकुर की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 24 मई की रात उस समय हुआ जब वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से डॉ. दीपमाला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान देर रात लगभग 1 बजे उनका निधन हो गया।

डॉ. दीपमाला सिंह ठाकुर (उम्र 33 वर्ष), निवासी राजनांदगांव, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित थीं और बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने अनेक बच्चों को नया जीवन दिया था। उनके असामयिक निधन से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मी, स्टाफ और मरीजों में गहरा दुःख व्याप्त है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। स्थानीय लोगों और डॉक्टरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button