ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के पत्रों की अनदेखी पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने जताई नाराजगी, पांच साल से नहीं हुई परामर्शदात्री समिति की बैठक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने जिला प्रशासन पर विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा अब तक ग्यारह बार जिला प्रशासन को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त संगठन के इन पत्रों की लगातार अनदेखी की जा रही है

भानु प्रताप यादव ने बताया कि जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की आखिरी बैठक 5 फरवरी 2020 को आयोजित की गई थी। उसके बाद से अब तक समिति की कोई बैठक नहीं हुई है, जबकि शासन के निर्देशानुसार हर तीन माह में एक बार बैठक आयोजित किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से बैठक नहीं होने के कारण कर्मचारियों के पदोन्नति, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठता सूची प्रकाशन, सेवा पुस्तिका संधारण, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा देयक, यात्रा भत्ता, मातृत्व व संतान पालन अवकाश जैसे कई प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

 

संघ ने शासन के परिपत्र क्रमांक एफ 8-2/1-9/2006 दिनांक 27 अक्टूबर 2006 का हवाला देते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।

इस संबंध में छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव और जिला सचिव शिवदयाल धृतलहरे ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को प्रेषित किया है।

भानु प्रताप यादव ने कहा कि यदि शासन के निर्देशों की इस तरह अनदेखी जारी रही, तो संघ आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button