ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्गनारायणपुर

दुर्ग: ग्राम अरसनारा में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने ग्राम अरसनारा शमशान घाट के पास जुआ खेलते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 17,020 रुपये नगदी, 10 मोबाइल और 2 दुपहिया वाहन, कुल 1,73,000 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

नंदिनी थाना प्रभारी पारसनाथ सिंह ने बताया कि 26 नवंबर की रात, स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश-पत्ती से रुपये-पैसे का जुआ खेला जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सात आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

अपराधियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • शेष नारायण, 26 वर्ष, स्मृति नगर, जुनवानी चौकी, थाना सुपेला
  • बंशी लाल, 59 वर्ष, बजरंग नगर, कंडरा पारा, थाना सिटी कोतवाली
  • प्रदीप कुमार मैत्रे, 19 वर्ष, ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर
  • प्रवीण लांजेवार, 28 वर्ष, अंबेडकर नगर, उरला, थाना मोहन नगर
  • धर्मेन्द्र चौधरी, 33 वर्ष, न्यू गोंदवारा, रायपुर
  • विरेन्द्र कुमार ठाकुर, 37 वर्ष, उरला, थाना मोहन नगर
  • मनीष कुमार साहू, 43 वर्ष, ग्राम धनोरा, थाना पदमनाभपुर

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button