ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
खैरागढ़

बिजली के खंभे पर चढ़े ठेकेदार की करंट लगने से मौत, विभाग पर उठे सवाल

खैरागढ़| खैरागढ़ के जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 38 वर्षीय नरेश वर्मा, जो विद्युत विभाग के ठेकेदार के रूप में काम करता था, बिजली के खंभे पर चढ़ते वक्त करंट लगने से मौत के शिकार हो गए।

घटना के अनुसार, नरेश वर्मा एक घर की बिजली सुधारने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपाय के बिजली के खंभे पर चढ़े थे।

अचानक करंट लगने के बाद वह खंभे से गिरकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

इस घटना के बाद विद्युत विभाग ने अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ते हुए बयान दिया है। कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि नरेश वर्मा ठेका कर्मचारी था और वह जालबांधा वितरण कंपनी में कार्यरत था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नरेश वर्मा अपना “निजी काम” कर रहा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी।

इस घटना ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button