ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रदेशभर में भाजपा और ईडी (केंद्रीय जांच एजेंसी) का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी के बाद किया जा रहा है।

सोमवार को ईडी ने भूपेश बघेल के रायपुर स्थित घर पर लगभग 10 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान ईडी टीम ने करीब 32-33 लाख रुपये और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए, जिनमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी शामिल थी।

इस छापेमारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप ईडी की कार पर पथराव किया, जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल समेत 25 अन्य लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

कांग्रेस पार्टी ने ईडी की इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की जा रही है और इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button