ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्महत्या के लिए उकसाने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना वैशाली नगर पुलिस टीम ने की।

क्या है मामला?
13 जून 2025 को शांति नगर, सुपेला भिलाई निवासी अमर सिंह ने थाना वैशाली नगर में अपने भाई हरविंदर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जीआरपी से प्राप्त मर्ग डायरी और परिजनों के बयान में खुलासा हुआ कि मृतक हरविंदर सिंह को कुछ लोगों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की थी।

बताया गया कि 12 जून को हरविंदर से पैसा लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे बार-बार धमकाया और प्रताड़ित किया। इससे क्षुब्ध होकर 13 जून की सुबह हरविंदर सिंह ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस टीम को पंजाब भेजा गया। वहां से आरोपी परमजीत सिंह (25 वर्ष), निवासी काठगढ़, जिला फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की अहम और सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button