ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बालोद

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए|

उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे. इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.

इन 6 लोगों की हुई मौत

1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद

3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद

4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा

5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button