ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

वैष्णो देवी की यात्रा पर गए पड़ोसियों के घरों में चोरी, लाखों के जेवरात पार

दुर्ग | वैष्णो माता दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर जाना दो परिवार को भारी पड़ गया। हरी नगर वार्ड 59 में दो घरों का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने सोने चांदी के जेवरात एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 305 (ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड 59 हरी नगर निवासी सुधीर मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह एम आर का काम करता है। 22 अक्टूबर की दोपहर को 12:00 बजे वह परिवार सहित एवं उसके पड़ोसी राज बहोर पटेल अपने परिवार के साथ मिलकर वैष्णो माता दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर गए हुए थे। पड़ोस में ही रहने वाले नीलम पुरी गोस्वामी को गेट की चाबी दी गई थी।

25 अक्टूबर को शाम के समय पड़ोसी नीलम पुरी ने फोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इस बार प्रार्थी ने अपने पड़ोसी राज बहोर पटेल के साले को घर जाकर देखने के लिए कहा। घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। बेडरूम की अलमारी में रखे चांदी के 4 नग कड़े, करधन एक नग, सोने के चार सिक्के, लगभग 15000 कीमत के जेवरात की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली थी।

इसी तरह राजबहोर पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जिला राजनांदगांव में बीडीएस टीम प्रभारी के रूप में पदस्थ है। वह अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर वैष्णो माता दर्शन के लिए जम्मू कश्मीर गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले नीलम पुरी ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है|

मौके पर जब प्रार्थी का साला पहुंचा तो देखा कि अलमारी में रखे सोने की अध्धी, सोने की एक चेन, सोने के दो लॉकेट, एक जोड़ी सोने के कान की ईयरिंग एवं नगदी रकम 41000 की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button