ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

पुलगांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बैंक कर्मचारियों ने उड़ाए 85 लाख, अब तक 9 गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुए 85 लाख रुपये के गबन मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आवेदक मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 240 ग्राहकों के लोन की राशि लगभग 85 लाख रुपये बैंक में जमा नहीं की गई। जांच में सामने आया कि संग्रह कर्मचारियों ने यह रकम खुद के निजी उपयोग में खर्च कर गबन कर लिया।

इस पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025, धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सतीश कुमार सिन्हा (24 वर्ष) – ग्राम रेंगाकठेरा, जिला राजनांदगांव
  2. टिकेश कुमार यादव (24 वर्ष) – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
  3. अमित कुमार ध्रुव (26 वर्ष) – लोरमी, जिला मुंगेली

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि गबन प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button