ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

अमानत में खयानत के आरोपी वायर कंपनी के दो डायरेक्टर राजस्थान से गिरफ्तार

भिलाई | प्रार्थी नीरज कुमार निवासी मिलन चौक न्यु खुर्सीपार भिलाई के द्वारा नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के डायरेक्टरो द्वारा प्रार्थी से वायर रॉड माल लेकर पैसे न देकर व्यापारिक लेन देन में 63,74,640 रूपये छलपूर्वक धोखाधडी करने के संबंध में प्रार्थी नीरज कुमार के लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना खुर्सीपार द्वारा नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के डायरेक्टरो के विरूध अपराध कमांक 130/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

निरीक्षक वंदिता पनिकर थाना प्रभारी थाना खुर्सीपार द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर मामले के पतासाजी हेतु लगया गया। टीम के द्वारा आरोपियो के पता तलाश हेतु राजस्थान भीलवाडा रवाना किया गया था |

जो टावर लोकेषन के आधार पर आरोपियो ऋर्षिराज शर्मा व अबुंल महावर का लोकेशन राजस्थान के जिला चितौड के निम्बाहेडा नगर में पाये जाने पर नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के आरोपी डायरेक्टरो ऋर्षिराज शर्मा व अर्थुल महावर पकडा गया जो पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 16.06.2025 को जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वंदिता पनिकर थाना प्रभारी खुर्सीपार, प्र०आर० रोहित यादव, आरक्षक हर्ष देवांगन, आरक्षक विशाल सिंह (एसीसीयू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराध क्रमांक:-  130/24 धारा :- 420, 409, 34 भादवि

नाम आरोपी 1. ऋषिराज शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा उम्र 25 साल साकिन आसिंद रोड शंभूगढ थाना शंभूगढ जिला भीलवाडा राजस्थान।

  1. अंपुल महावर पिता स्व. ओमप्रकाष महावर उम्र 31 साल साकिन वार्ड न० 04, नसीराबाद थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button