ब्रेकिंग
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए न... छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश
छत्तीसगढ़रायपुर

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित सहयोग केंद्र में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 500 से अधिक कार्यकर्ता सहयोग केंद्र पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और जनहित के मुद्दे शामिल थे।

त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच अहम कड़ी

मंत्री यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं। उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी।

वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव और प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि सहयोग केंद्र जनसमस्याओं के समाधान और संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button