ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

पुलिस की बड़ी कामयाबी: सशक्त एप की मदद से चोरी की गाड़ियां बरामद, 2 आरोपी पकड़ाए

दुर्ग: दुर्ग जिले में वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सशक्त एप की सहायता से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

गांधी चौक से हुई थी बाइक चोरी
पुलिस के अनुसार, योगेश कुमार सेन ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04-DF-2429) से गांधी चौक गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। इस मामले में कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सशक्त एप और मुखबिर सूचना से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस टीम सशक्त एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड दुर्ग इलाके में दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दो चोरी का खुलासा
थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने गांधी चौक से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने करीब चार महीने पहले रायपुर के फाफाडीह चौक क्षेत्र से एक स्कूटी (क्रमांक CG-04-QG-7553) चोरी करना भी कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी के वाहन बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर सहित आरक्षक केशव कुमार, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर और कमलकांत अंगुरे की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों की विभाग द्वारा सराहना की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • शुभम देवांगन (25 वर्ष), निवासी शंकर नगर, दुर्ग
  • यश उर्फ आजाद सेन (23 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग

पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button