ब्रेकिंग
हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज दुर्गराज द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोनकर धर्मशाला, बैजनाथ पारा में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष बंशीलाल सोनकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद गुलाब वर्मा सहित सोनकर समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाज के सदस्य राजेश सोनकर, सूरज सोनकर, मनेश सोनकर, गोलू सोनकर, राकेश सोनकर, सुखदेव सोनकर, राहुल सोनकर, रामचंद्र, गणेश, राकेश, टाकेश्वर, सूरज, दिलीप सोनकर, गन्नुलाल, श्यामलाल, विजय, रीमा, टामिन, रेशमा और मोनिका सहित समाज के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के सामाजिक सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button