ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

-बाजार व राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ किया गंजमण्डी व्यवसायिक परिसर का औचक निरीक्षण

दुर्ग/  नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर आज बाजार व राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर द्वारा सहायक राजस्व एवं बाजार अधिकारी शुभम गोइर,शशिकांत यादव एवं टीम के साथ गंजमण्डी व्यवसायिक परिसर का निरीक्षण किया गया।प्रभारी द्वारा शॉपिंग काम्प्लेक्स में साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।गंजमंडी व्यवसायिक परिसर के शेष दुकानों को आबंटन करने की बात कही।जिनको दुकान आबंटन हुआ है उनका कहना है कि गंजमंडी व्यवसायिक परिसर
जल्दी ट्रांसफार्मर का कार्य करने की मांग की है।

जिसमे दुकानों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो जाएगा।प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा जितने लोगों को दुकान आबंटन हुआ है, इनको दुकान हैंडओवर करें।

उन्होंने ये भी कहा कि अवैध तरीके से दुकानो के बाजार में समान रखकर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध जुर्माना के साथ साथ समान जप्ती की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।बाजार प्रभारी ने कहा कि वहीं दुकानदारों की ओर से दुकानें के बाहर किए गए अतिक्रमण के चलते बाजार संकरे हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जगह-जगह कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर समान निकलकर रख देते है।

दुकानों के बाहर लगाए समान के चलते लोगों का वहां हजूम एकत्रित हो जाता है। इसके चलते वाहन चालकों का निकलना तो दूर लोगों को पैदल तक गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार व राजस्व विभाग/प्रभारी ने इंदिरा मार्केट के दुकानदारों से अपील कर कहा कि अपने दुकान का सामान बाहर निकलकर व्यवसाय न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button