ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार चालक ने दो खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग। महावीर कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सफेद रंग की कार ने तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए घर के सामने खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिंद्रा XUV और मारुति रेड्स दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना 16 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे की है। पीड़ित सुनील जैन, जो हाईवे टायर्स नामक दुकान के मालिक हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों कारें – महिंद्रा XUV (सीजी 07 सीएन 9888) और मारुति रेड्स (सीजी 07 बीए 9888) को घर के सामने खड़ा किया था। अचानक तेज आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो देखा कि कोई वाहन दोनों कारों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें साफ देखा गया कि सफेद रंग की कार (सीजी 04 एचसी 6451) का चालक तेज और लापरवाह तरीके से वाहन चलाते हुए दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचाता नजर आ रहा है।

प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग में लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान या संपत्ति को खतरे में डालना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस वाहन और आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button