ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
रायपुर

छोटी उम्र में बड़ा कमाल: रायपुर की दो बहनों ने वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम किया दर्ज

रायपुर | रायपुर की दो सगी बहनों, 6 साल की भव्या कोटडिया और 3 साल की भविशा कोटडिया, ने अपनी अद्वितीय याद रखने की शक्ति से विश्व रिकॉर्ड बनाया है। भव्या ने 1 मिनट और 35 सेकंड में 50 आविष्कारों और उनके आविष्कारकों के नाम सुनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, भविशा ने 2 मिनट और 21 सेकंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम सुनाकर अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया।

भविशा ने यह उपलब्धि 26 फरवरी 2024 को हासिल की, जब उनकी उम्र महज 2 साल, 11 महीने और 10 दिन थी। उन्होंने 141 सेकंड में 100 देशों की राजधानियों के नाम बताकर इतिहास रचा।

इन बहनों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का सफर आसान नहीं था। माता-पिता के मार्गदर्शन और घंटों की मेहनत से, उन्होंने अपनी याददाश्त को मजबूत किया और जटिल जानकारियों को आसानी से याद करने की कला में महारत हासिल की।

कोटडिया बहनों की इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि ने उन्हें वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक विशेष पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि पूरे रायपुर शहर का नाम भी रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button