ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

अवैध प्रवासियों के पतासाजी हेतु विशेष टीम बनाकर चलाया गया अभियान

भिलाई | छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी / रोहिंग्यो घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिनांक 28.05.2025 को प्रातः विशेष टीम गठित कर दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर फैक्ट्री/लकड़ी चालों, भीड़-भाड़ वाले रहवासी क्षेत्रों रहने वाले किरायेदारों को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान छावनी अनुविभाग अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज एवं पुरैना में लगभग 65 लोगों की जांच की गयी, जिसमें 15 संदहियों का फिगर प्रिंट लिया गया ।

इसी कम में भिलाई नगर अनुविभाग में कांट्रेक्टर कॉलोनी पुरानी बस्ती, पांच रास्ता के आस-पास निवासरत व अन्यत्र स्थानों से आकर किराये से रहने वाले लोगों को चेक किया गया जिसमें किराये के मकान में कुल 201 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें किरायेदार लोगों की ज्यादातर आस-पास के जिले की संख्या है किसी प्रकार का संदेही नही मिला मकान मालिक को किरायेदार का परिचय पत्र पूर्ण पता आवश्यक जानकारी लेकर थाने में सूचना देने हिदायत दिया गया ।

पाटन अनुविभाग में थाना उतई क्षेत्र में ग्राम डुमरडीह, महकाकला क्षेत्र में विजय पाण्डे के आरा मशीन, प्लॉई वुड की फैक्ट्री तथा जिंदल प्लॉई वुड फैक्ट्री में एवं थाना पाटन क्षेत्र के आरा मिल में कार्यरत कुल 208 लोगों को चेक किया गया जिसमें 88 लोंगों का फिगर प्रिंट लिया गया

उक्त अभियान संबंधित क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों के साथ उनके थाना का बल एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग से प्राप्त बल की टीम द्वारा कुल 474 लोगों को चेक कर 103 संदेहियों का फिंगर प्रिंट लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button