ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग न्यूज: जामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 91,500 रुपये नकद जब्त

दुर्ग  : दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 91,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। यह कार्रवाई ग्राम सुरडुंग नाला के पास की गई।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड

पुलिस को 11 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरडुंग नाला किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जामुल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।

मौके से पकड़े गए आरोपी

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से शेखर देवांगन, रामा बघेल, संतोष शुक्ला, जितेन्द्र साहनी, मुरली साहू, राजेश साहू एवं सत्यम साहू को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और फड़ से 91,500 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 956/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह एवं आरक्षक चालक अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • शेखर देवांगन – निवासी महामाया वार्ड, ग्राम सुरडुंग
  • रामा बघेल – निवासी कैलाश नगर
  • संतोष शुक्ला – निवासी मिलन चौक, सुरडुंग
  • जितेन्द्र साहनी – निवासी इंदिरा नगर, सुपेला
  • मुरली साहू – निवासी जेवरा सिरसा
  • राजेश साहू – निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा
  • सत्यम साहू – निवासी शिव मंदिर, जामुल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button