ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

निगम द्वारा इंदिरा मार्केट से हटाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से जनता खुश,निगम को मिली बड़ी सफलता

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आपको बता दे कि सप्ताह पहले इंदिरा मार्केट दुर्ग क्षेत्र से शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर चलाए जा रहे कपड़ा/जूता चप्पल दुकानदारों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में बिना पुनर्वास किए तोड़ फोड़ कर हटाए जाने के विरुद्ध 58 व्यापारियों द्वारा रिट याचिका दायर किया गया था,

जिस पर उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिनांक 7 मई 2025 के अपने आदेश में याचिकाकर्ताओं को अपनी शिकायत के संबंध प्रतिवादी प्राधिकारियों के समझ जाने की सलाह दी गई है, एवं संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि याचिकाकर्ता के शिकायत पर कानून के अनुसार व्यावसायिक तरीके से निराकरण करे।

जानकारी हो कि पूर्व में 2018 में कपड़ा/जूता चप्पल दुकानदारों को इंदिरा मार्केट दुर्ग लाइन से तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा अतिक्रमण हटाए गए थे, जिस उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभावित दुकानदारों को शीतला सुपर मार्केट के पास जमीन आबंटित किया गया था, लेकिन कपड़ा/जूता चप्पल दुकानदारों ने उक्त स्थल पर जाने से इंकार कर दिए थे

एवं कुछ दिनों पश्चात पुनः इंदिरा मार्केट दुर्ग में अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने लग गए थे जिसके कारण आवागमन, पार्किंग ठप हो जाने से आम जनता के शिकायत पर महापौर एवंजिला प्रशासन के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस बल एवं नगर निगम के संयुक्त टीम द्वारा 02मई से 4 मई तक अभियान चलाकर अतिक्रमण कार्यों को हटाया गया।

प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि अतिक्रमण हटाए गए जगह पर पुनःअतिक्रमण न हो। इसके लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा निगरानी समिति गठित कर दी गई है, जो समय समय पर महापौर, श्रीमती अलका बघामार,आयुक्त सुमित अग्रवाल को अपनी रिपोर्ट देंगे। उच्च न्यायालय बिलासपुर में नगर निगम दुर्ग के तरफ से अधिवक्ता श्री धीरज वानखेड़े द्वारा पैरवी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button