ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कोंडागांव

चचेरे भाइयों की दरिंदगी का शिकार बनी बहन, पुलिस ने लिया हिरासत में

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दो चचेरे भाइयों ने अपनी ही बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि उसे बचाने आई मां पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह घटना 15 जुलाई की सुबह की है, जब पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका चाचा का बेटा और एक नाबालिग आरोपी वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और आरोपी पीड़िता को जबरन खींचकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

जब पीड़िता की मां बेटी को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी और फावड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।

थाने पहुंची पीड़िता, तत्काल FIR

पीड़िता किसी तरह खुद को संभालते हुए सीधे धनोरा थाने पहुंची और घटना की पूरी जानकारी दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, जुटाए जा रहे सबूत

पुलिस ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और सभी कोणों से जांच की जा रही है।
सीनियर अधिकारियों की निगरानी में टीम गठित कर दी गई है, जो सबूत और चश्मदीदों के बयान एकत्र कर रही है। नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button