ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

8 अक्टूबर तक आवेदन, 9 अक्टूबर को लॉटरी से होगा स्टॉल आवंटन

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनज़र फटाका विक्रय की अनुमति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत फटाका दुकानों के लिए अस्थायी स्टॉल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन हेतु निगम ने नियम एवं शर्तें तय की हैं। इसके अनुसार, वार्ड क्रमांक 39 स्थित जे.आर.डी. स्कूल के पीछे मैदान में अस्थायी फटाका बाजार लगाया जाएगा, जहाँ पर अधिकृत व्यवसायियों को ही विक्रय की अनुमति दी जाएगी।

निगम बाज़ार विभाग के अनुसार, इच्छुक व्यापारी 8 अक्टूबर 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्टॉल का आबंटन किया जाएगा।

प्रत्येक अस्थायी स्टॉल का आकार 10×15 फीट निर्धारित किया गया है तथा शुल्क 3,300 रुपये रखा गया है। संबंधित नियम-शर्तों का अवलोकन इच्छुक व्यापारी बाजार विभाग कार्यालय में कर सकते हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि फटाका विक्रय केवल उसी स्थल पर और निर्धारित अवधि तक ही अनुमत होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button