ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

जुआ खेलने वालों पर कोतवाली पुलिस का छापा, 52 पत्ती के दीवाने गिरफ्तार

दुर्ग |  दिवाली से पहले कोतवाली थाना पुलिस ने जुआरियों पर एक्शन लिया है, कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे रकम तथा ताश पत्ती को जप्त किया है, आपको बता दे कि निर्माणाधीन मकान के पास इलेक्ट्रिक पोल के नीचे बैठकर रात को चार युवक जुआ खेल रहे थे, कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 1450 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग पार्टी को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव पारा में निर्माणाधीन मकान के पास बिजली पोल के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों यश ठाकुर 19 वर्ष पिता बेनी राम ठाकुर, कमल यादव 20 वर्ष पिता शत्रुघ्न यादव, संजू ढीमर 24 वर्ष पिता राजेंद्र ढीमर तथा राकेश कुमार यादव 19 वर्ष पिता तुलसीराम यादव सभी निवासी शिवपारा को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button