ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
भिलाई

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें: पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका

भिलाई । भिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने निर्वाचित विधायक देवेंद्र यादव पर सत्ता का दुरुपयोग और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पांडेय ने अपनी याचिका में देवेंद्र यादव के निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की है।

याचिका में पांडेय ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र यादव ने चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि यादव ने सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव में अनुचित लाभ उठाया है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस मामले में विधायक यादव पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है और अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि तय की है। कोर्ट ने यह जुर्माना यादव के अधिवक्ता द्वारा जवाब पेश करने में देरी करने के कारण लगाया है।

पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया है कि विधायक यादव जेल में बंद होने के बावजूद सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने मामले में बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यादव अपने अधिवक्ता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button