ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

दोस्त के इलाज के लिए जुटाए पैसे: महिला ने कराया न्यूड फोटोशूट

ब्रिटेन| ब्रिटेन में कुछ महिलाओं ने अपनी दोस्त के इलाज के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। जेसिका रिग्स नाम की महिला कॉर्नवाल के साल्टाश की रहने वाली है जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला को कॉमेडी-ड्रामा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से प्रेरणा मिली।

रिग्स और 17 अन्य महिलाओं ने न्यूड फोटोशूट इसलिए करवाया ताकि सर्जरी का खर्चा निकाला जा सके। इस तरह उन लोगों ने करीब 32,000 डॉलर (27.15 लाख रुपये) जुटाए। अगर सर्जरी नहीं कराई जाती तो लकवा मारने का खतरा था।

जेसिका रिग्स ने कहा, ‘मेरी बीमारी छिपी हुई है। अगर आप मुझसे मिलेंगे तो आपको ऐसा लग सकता है कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मगर, ऐसा नहीं है। अपने शरीर को आप ही सबसे अच्छे से जानते हैं।’ रिग्स ने बताया कि जब वह 22 साल की थीं तो उन्हें पहली बार लक्षण दिखे थे।

समय बीतने के साथ समस्या भी बढ़ती गई। हालात ऐसे हो चले कि उन्हें करियर छोड़कर अपने घर खाली बैठना पड़ा। रिग्स ने बताया कि कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराने का आइडिया उनकी एक दोस्त ने दिया था। यह विचार हमारे दोस्तों को पसंद आया और उन्होंने इस पर अमल करने का फैसला लिया।

रिग्स ने बताया कि अगले साल 16 जनवरी को बार्सिलोना में उसकी सर्जरी होगी। उन्होंने कहा, ‘सर्जन का कहना है कि इलाज तो जरूर किया जाएगा। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अब बीमारी के लक्षण दिखने बंद हो जाएंगे।

राहत वाली बात यह है कि सर्जरी कराने के बाद बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। इससे लकवा होने का खतरा कम हो जाएगा।’

खास बात यह है कि इन महिलाओं ने कैलेंडर के लिए जो फोटोशूट कराया है, वो अभी पब्लिश नहीं हुआ है। अगले साल जनवरी में उसे सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button