ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

CEO रूपेश पांडेय पर गिरी गाज, जनता के साथ दुर्व्यवहार पर हुआ सस्पेंशन

दुर्ग। सुशासन तिहार के बीच आम जनता के साथ कथित अभद्र व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त रुख के बाद दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला ग्राम धनौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर से जुड़ा है, जहां शिविर के दौरान सीईओ रूपेश पांडेय का जनता के साथ कथित अशिष्ट व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

कलेक्टर दुर्ग ने पूरे प्रकरण की जांच के बाद निलंबन की अनुशंसा शासन को भेजी थी। इसके बाद अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि अधिकारी ने शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया और आम नागरिकों के साथ अशिष्ट व्यवहार किया, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में सरकारी कार्यप्रणाली और जनसेवा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती का संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button