ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
क्राइमछत्तीसगढ़

स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को रोककर मारपीट, गाली-गलौज और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल दो अपचारी बालकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात मोहम्मद शब्बीर ने थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के कुछ युवक स्कूल के छात्रों को रास्ते में रोककर उनसे मारपीट करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर छात्रों को डराया-धमकाया जाता था।

शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्कूल समय में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर पीड़ित विद्यार्थियों से आरोपियों की पहचान कराई गई।

जांच के दौरान युवराज साहू (19 वर्ष) और शेखर गुप्ता (21 वर्ष) की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 14 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल दो अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी का हॉकी स्टिक भी जब्त किया है।

दुर्ग पुलिस ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि कहीं भी छात्रों के साथ मारपीट, धमकी, वसूली या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button