ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प, 26.23 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन,

दुर्ग/ 13 जुलाई/ नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-01 स्थित शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का आज महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन किया। 26.23 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद मनीष साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य के तहत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इसमें लकड़ी रखने के लिए शेड निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य, सड़क निर्माण, पुरानी परिसीमा दीवार का ध्वस्तीकरण, पुराने प्रवेश द्वार के समीप शौचालय ब्लॉक निर्माण एवं पुराने शवदाह शेड के पास कचरा संग्रहण टैंक का निर्माण शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने से मुक्तिधाम की व्यवस्था बेहतर एवं सुविधाजनक होगी।

भूमिपूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का व्यवस्थित विकास आवश्यक है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है और जनहित से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, काशीराम कोसरे, गुलाब वर्मा, मनीष साहू, रामचंद्र सेन, जितेंद्र महोविया, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, मनमोहन सिंह, अनूप सोनी, चमेली साहू, तुलसी यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button