ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

पुराना शातिर चोर चोरी के ट्रक के साथ पकड़ा गया, घड़ी चौक सुपेला से की थी चोरी

दुर्ग |  सुपेला के घड़ी चौक से एक शातिर चोर को पुलिस ने ट्रक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी राजीव कुमार सिंह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें ट्रक में भरी गई सामग्री की कीमत करीब 23 लाख रुपये थी।

मामले के अनुसार, प्रार्थी डुगेश्वर साहु ने अपनी लोड ट्रक को घड़ी चौक के सामने ओवरब्रिज के नीचे पार्क कर घर चला गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसकी गाड़ी गायब थी। इस पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई और अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 305(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई और पता चला कि राजीव कुमार सिंह ने चोरी के ट्रक को लेकर बिलासपुर रोड उरला स्थित कबाड़ी हरीचरण सिंह के गोदाम में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी के ट्रक के साथ कुल 22 लाख 89 हजार 567 रुपये मूल्य की सामग्री बरामद की गई, जिसमें 25.51 मीट्रिक टन स्टीप्स क्वाइल भी शामिल था।

आरोपी राजीव कुमार सिंह (उम्र 40 वर्ष) निवासी कुठेला भाठा सिंगारपुर सीटी शादिल अंसारी किराये का मकान चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

इस सफलता में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. मनीष अग्नीहोत्री, सुबोध सिंह और एसीसीयू से सउनि र्पुएा बहादुर, आर. भवेश पटेल, जुगनु सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button