ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

24 अप्रैल पंचायती राज दिवस पर जिले की 31 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र

दुर्ग | 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। इस दिन जिले की 31 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को नगद आहरण, फंड ट्रांसफर, जीवन बीमा, पेंशन ट्रांजेक्शन जैसी वित्तीय समावेशन सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां ग्रामीण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देख और सुन सकेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर देशभर की ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का प्रसारण भी ग्राम पंचायतों में सुनने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायतों को तैयारी पूर्ण करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ग्राम सभाओं के आयोजन हेतु स्वच्छ पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि यह पहल पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन अटल डिजिटल केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी रहेगी, जिससे जनप्रतिनिधि सीधे ग्रामीणों से संवाद कर सकें। उन्होंने कहा पंचायतों को सशक्त बनाकर लोकतंत्र की जड़ों को और गहरा किया जा रहा है। 73वें संविधान संशोधन के तहत स्थापित पंचायती राज व्यवस्था आज ग्रामीण शासन की रीढ़ बन चुकी है, और यह दिवस उस सहभागिता को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button