ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

आगजनी कर हत्या के प्रयास की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश में रची थी साजिश

दुर्ग । थाना नंदनी पुलिस ने आगजनी कर हत्या के प्रयास की साजिश को बेनकाब करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला थाना नंदनी क्षेत्र के चर्चित आगजनी कांड से जुड़ा है, जिसमें पड़ोसियों के बीच आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था।

थाना नंदनी में 27 जून 2025 को रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी टाउनशिप नंदनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 जून की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट कार (CG 07 MB 1588) और टीवीएस स्कूटी (CG 07 CV 0920) को आग के हवाले कर दिया। घटना में गाड़ियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और परिवार के जानमाल को भी खतरा पैदा हो गया।

रिपोर्ट पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ), 109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के कथन लिए गए तथा पड़ोसियों और संदिग्धों से सघन पूछताछ की गई।

पूछताछ में प्रार्थी के पड़ोसी राजेश कुमार मरकाम (उम्र 51 वर्ष) और उसके साथी टोमेश पाटिल (उम्र 20 वर्ष) ने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद से उनके पूर्व से आपसी मनमुटाव और विवाद चल रहे थे। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर प्रार्थी के मकान और गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के बाद 24 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजेश कुमार मरकामपिता स्व. विश्राम मरकाम (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम घटियाकला, थाना बेरला, जिला बेमेतरा, हाल पता—200 यूनिट क्वार्टर नंबर 27(सी), टाउनशिप, थाना नंदनी, दुर्ग।
  • टोमेश पाटिलपिता चंद्रसेन पाटिल (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम कोकड़ी, हाल पता—200 यूनिट क्वार्टर नंबर 27(सी), टाउनशिप, थाना नंदनी, दुर्ग।

थाना प्रभारी नंदनी ने बताया कि प्रकरण की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button