ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

प्यार बना सजा: एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से युवती ने दी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साईं ड्रीम्स सोसाइटी की 6वीं मंजिल से कूदकर एक 27 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि जैसी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, बीती रात दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। इसके कुछ घंटों बाद जैसी ने बहुमंजिला इमारत की 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही युवती का मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं, ताकि प्रताड़ना से जुड़े सबूत इकट्ठे किए जा सकें।

परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में आरोपी पूर्व प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button